DeepamSeth

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेथ समय से पहले प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सेठ जनवरी 2025 में डीजीपी रैंक पर पदोन्नत होंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में, सेठ के अनुरोध पर उन्हें अपर महानिदेशक एसएसपी के पद से रिलीव किया गया है। इस खबर के बाद उत्तराखंड में स्थाई डीजीपी की ताजपोशी की चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान में, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

पिछले अक्टूबर में यूपीएससी बोर्ड ने डीजीपी पद पर पदोन्नति के लिए सात नामों पर विचार किया था, लेकिन अभिनव कुमार का नाम उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश के कारण अस्वीकार कर दिया था। इससे नई कवायद शुरू हुई और अब दीपम सेठ की समय से पहले वापसी को अगला पुलिस महानिदेशक बनने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

#UttarakhandNews , #IPSOfficer, #DeepamSeth , #DGPAppointment, #UttarakhandPolice , #LawAndOrder

You missed