India

India के सबसे धनी व्यक्ति और रियालंस जियो के फाउंडर मुकेश अंबानी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुकेश अंबानी ने बुधवार को दावा करते हुए कहा कि साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। बहुत जल्द भारत जीडीपी में जापान को पीछे छोड़ देगा। इसके साथ ही भारत एशिया की दूसरी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

India : ग्लोबल इकोनॉमी का सेंटर रिलायंस

एशिया शिफ्ट हो चुका है ग्लोबल इकोनॉमी का सेंटर रिलायंस के मालिक एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि आने वाले समय में भारत और एशिया की क्या स्थिति रहने वाली है। इसका जवाब देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि एशिया ने पिछली 2 सदियों के दौरान बुरा समय देखा है।

India : अब एशिया का समय आ चुका है

अब एशिया का समय आ चुका है और 21वीं सदी एशिया की होगी। ग्लोबल इकोनॉमी का सेंटर एशिया शिफ्ट हो चुका है। एशिया की जीडीपी बाकी दुनिया से ज्यादा हो चुकी है। इंडियन अर्थव्यवस्था के बारे में मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की जीडीपी 2030 तक जापान से बड़ी हो जाएगी।

India : भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इसके साथ ही भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। चीन की ग्रोथ स्टोरी जितनी शानदार है, भारत की स्टोरी उससे कम शानदार नहीं होने वाली है। उन्होंने इसके लिए 3 टारगेट भी सेट किया। अंबानी ने कहा कि भारत को तीन चीजों पर काम करने की जरूरत है।

India : ग्रोथ रेट के लिए एनर्जी आउटपुट बढ़ाना होगा

सबसे पहले भारत 10 प्रतिशत से ज्यादा के ग्रोथ रेट के लिए एनर्जी आउटपुट बढ़ाना होगा। उन्होंने दूसरा काम बताया कि भारत को एनर्जी बास्केट में क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी का शेयर बढ़ाना होगा। तीसरा और अंतिम काम आत्मनिर्भर बनना होगा। बता दें कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। भारत ने इसे आगे बढ़ाने के लिए निवेश के रास्ते खोल रखे हैं। आत्म निर्भर भारत जैसा संकल्प लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Mahashivratri : भक्‍तों में दिखने लगा है महाशिवरात्रि का उत्‍साह

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें