शंखनाद INDIA/उत्तराखंड: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुकें हैं। उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में जोरों-शोरों से इसकी चर्चा थी। उत्तराखंड में भाजपा के बदलते हुए चेहरे देखकर आप खुद ही दंग हो जाएंगे।

राम सिंह कैड़ा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ेंगे। 2017 में भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा भाजपा और कांग्रेस दोनों की निगाहों में आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए ही वे भाजपा का एसोसिएट सदस्य हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए और जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने के लिए ही सरकार के साथ काम कर रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के निर्णय में फिलहाल वे अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने छात्र राजनीति के साथ ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली। कैड़ा कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव के पदों पर रहे।

कांग्रेस की सीट पर भीमताल विधानसभा से विधायक के रूप में चुनाव भी लड़ा मगर तब उनको जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें