शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

कोरोना महामारी के कारण इस समय पूरे देश में हाहाकार मचा है| देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं| अस्पतालों के हालात बेहद खराब है| मरीज परेशान है डॉक्टर लाचार हैं| देश की राजधानी दिल्ली में हालात बेहद खराब है| यहां अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी के कारण मरीज बेहद परेशान हैं| दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की मांग को लेकर केंद्र सरकार से मदद की मांग की थी| जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार की मदद की गई है|

आज सीएम ने कोरोना संकट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की है| ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है| दिल्ली सरकार के आग्रह पर केंद्र ने आज दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया है| इसके अलावा केजरीवाल ने सभी राज्य सरकारों से कोरोना संकट से मिलकर लड़ने का अनुरोध किया है| सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार हर राज्य का कोटा ऑक्सीजन का तय करती है और दिल्ली को सात सौ टन की जरुरत है| केंद्र ने कोटा 378 टन से बढ़ाकर 480 टन कर दिया है| मैं केंद्र सरकार और दिल्ली हाईकोर्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, पिछले दो-तीन दिन में उन्होंने हमारी बहुत मदद की है जिसकी वजह से अबऑक्सीजन दिल्ली पहुंचने लगी है|  उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हम लगातार काम कर रहे हैं|

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस आपदा में हमें एक दूसरे की मदद करना है| यह वक्त एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का है| उन्होंने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपसे वादा करता हूं कि जो मदद बन पड़ेगी, हम देंगे दूसरे राज्यों की करेंगे| अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें एक साथ मिलकर इस आपदा से लड़ना है| एक दूसरे की मदद करेंगे तो भारत बचेगा| इस मुश्किल घड़ी में भारत राज्यों में बंट गया तो भारत को कौन बचाएगा| उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों की मदद करेंगे, क्योंकि ये बीमारी बॉर्डर देख कर नहीं फैलती है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें