शंखनाद_INDIA: नुबंध आधार पर नौकरी के उम्मीदवार अपनी परिवार पहचान-पत्र आईडी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। सरकारी विभाग व संस्थाएं इस पोर्टल पर कर्मचारियों की आवश्यकता के बारे जानकारी देंगे। मौजूदा कर्मचारियों को भी इस पोर्टल पर दर्शाया जाएगा।

इसके अलावा, विभागों को पदों के साथ साथ बजट का ब्योरा देना होगा। फाइनेंस विभाग द्वारा अनुमति के बाद ही विभाग में भर्ती हो सकेगी।हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए योग्यता और मानदंड तय कर दिए हैं। साथ ही अलग-अलग श्रेणी के लिए अंक भी निर्धारित कर दिए हैं।

इसके तहत नौकरियों में सक्षम, जरूरतमंद युवाओं, अंत्योदय परिवारों और उनको तरजीह दी जाएगी जिनके परिवारों में कोई नौकरी में नहीं है। हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था के बाद प्रदेश में अनुबंध के आधार पर की जाने वाली भर्ती में अधिकारी और नेता मनमर्जी से अपने चहेतों को नहीं लगा सकेंगे।