शंखनाद INDIA / करसोग : प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के दौरान बीजेपी भी अपनी पकड़ बना रही हैं। इसी बीच सीएम जयराम ठाकुर ने बोलै हैं कि भाजपा कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह सन्यास लेने की तैयारी रखें। भाजपा जनता का समर्थन लेकर बढ़त की ओर निरंतर बढ़ रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ कुनु करसोग हेलीपैड पर बातचीत करते हुए कही। वही हेलिपैड पर उनका स्वागत जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा तथा विधायक जे आर कटवाल द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता ठाकुर कौल सिंह पहले भी कई दफा झूठ बोल चुके हैं। आगे पढ़े

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने लगभग सभी विधानसभाओं का दौरा किया है, जनता के साथ सीधा संवाद भी किया है। तीनों विधानसभा तथा मंडी संसदीय उपचुनाव के दौरान नतीजे भाजपा के पक्ष में ही रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने हेलिपैड पर स्थानीय लोगों तथा बच्चों के साथ सेल्फी फोटो भी खींचने का मौका दिया।