हरिद्वार। दो महिलाओं को सड़क किनारे चैन की नींद सोना भारी पड़ गया। भीख मांग कर अपना जीवन चला रही दो महिलाओं को देर रात Premnagar आश्रम पुल  पास  एक Car चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची Police ने दोनों महिलाओं को Haridwar जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, कार चालक को Police Kankhal चौकी ले गई।

कनखल थाना प्रभारी Nitish Sharma ने बताया देर रात प्रेम नगर आश्रम पुल के पास सोई हुई 2 महिलाओं पर एक कार गाड़ी चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने 108 की मदद से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं। उनका उपचार जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं, कार चालक को कनखल पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें