शंखनाद INDIA/ देहरादून

आज महाशिवरात्री है| महाशिवरात्री के मौके पर आज कुंभ का पहला शाही स्नान है| हरिद्वार में शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है| पहले शाही स्नान के लिए हरिद्वार में लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है| इस दौरान लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है|

संतों के स्नान से पहले सुबह करीब 7 बजे हरकी पैड़ी घाट  खाली करवा दिया गया| सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत स्नान करेंगे। और तभी से शाही स्नान की शुरुआत मानी जाएगी। वहीं श्रद्धालों के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है|

महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा है| देर रात से ही लोगों की भीड़ शुरू हो गई जिससे रात से हाईवे जाम हैं जिस कारण श्रद्धालु पैदल ही गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं|  आज सुबह श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सुबह 11:00 बजे से हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में संतों का शाही होगा। संतों के स्नान शुरू होने पर हरकी पैड़ी के घाटों पर श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया।