शंखनाद INDIA/ देहरादून

राजभवन से आज त्रिकोण सोसाइटी की ओर से आयोजित उत्तराखंड विमेन बाइक रैली निकाली गई| महिला सशक्तीकरण हेतु ‘अपने को साबित करने के लिए ड्राइव करो’ थीम लेकर चली इस महिला बाइक रैली को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इस बाइक रैली में कई राज्यों से महिलाएं शामिल होने आई हैं|  इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड विमेन बाइक रैली 2021 का आयोजन उन महिलाओं के लिए एक सार्थक प्रयास है, जो आज समाज में अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी बेटियां और महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में आज हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने युवा पीढ़ी से राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने और उसे प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।