शंखनाद_INDIA

IPL 2022 की 2 नई टीमों का ऐलान हो गया है। IPL के अगले सीजन से अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें भी मैदान भी उतरेंगी। अहमदाबाद की टीम को CVC कैपिटल ग्रुप ने खरीदा है, वहीं लखनऊ को RP संजीव गोयनका ग्रुप (RPSG) ने अपना बनाया है। संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा वहीं CVC कैपिटल ने अहमदाबाद टीम को 5625 करोड़ रुपये में खरीदा। मतलब BCCI ने दोनों टीमों से 12715 करोड़ रुपये कमाए।

संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने एक बार फिर IPL में निवेश किया है। दुबई में ऑक्शन के दौरान इस ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम खरीदी है। इसके साथ ही लखनऊ इतिहास में IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला RPSG ग्रुप इससे पहले भी IPL में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।