शंखनाद INDIA/ टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में अदरक की काफी अच्छी पैदावार होती है. टिहरी के अदरक को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मुनिकीरेती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अदरक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है। बता दे, मुनिकीरेती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अदरक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पोखरी व चाका में आयोजित सम्मान समारोह के संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात कही। पोखरी व चाका में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष पद पर वीर सिंह रावत को मनोनीत किए जाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। आगे पढ़े

सभी ने कैबिनेट मंत्री और मंडी अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिले यही सरकार का उद्देश्य है। बताया कि नरेंद्रनगर की मंडी प्रदेश की बेहतरीन मंडियों में शुमार है, इसमें पर्वतीय क्षेत्र का किसान सुनियोजित प्लान के तहत अपने उत्पादों को मंडी में बेच सकेगा।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें