शंखनाद INDIA/ देहरादून

कोरोना की जंग जीतकर काम पर वापस लौटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज भाजपा के 41 स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया| इस दौरान सीएम ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी|  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे| इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को सुना।

पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, भाजपा दिल जीतने का अभियान है, इसीलिए हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पार्टी के संस्थापकों को नमन किया।

सीएम ने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, प्रेरणादायी नेतृत्व व कठिन परिश्रम से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी समर्पित नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपनी गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश का पुनर्निर्माण, गरीबों का कल्याण और विकासोन्मुखी राजनीति की कल्पना साकार हो रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का पालन करते हुए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम प्रति बद्ध हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे|

इसके बाद सीएम हरिद्वार के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा महापूजन कार्यक्रम में भाग लिया। महापूजन का आयोजन कुंभ मेले के सफल आयोजन के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए सरकार संकल्पित है। हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने महापूजन के दौरान चारों ओर से मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,  मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मेलाधिकारी दीपक रावत समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें