TRANSFER ट्रांसफर

मंगलवार देर रात शासन वे पांच अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस संबंध में सचिव गृह शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है।

पांच IPS अधिकारियों के हुए तबादले

आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। जबकि अब तक वो पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं। वहीं आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटा दिया गया है। हरिद्वार का नया पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात आईपीएस जितेंद्र मेहरा को बनाया गया है। ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी आईपीएस निहारिका तोमर को दी गई है।

'ट्रांसफर

You missed