शंखनाद INDIA/देहरादून

उत्तराखंड में हर रोज कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं| साथ ही मृतकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है| कोरोना संक्रमण के विकराल रूप को देखते हुए सरकार लगातार राज्य में पाबंदियों को बढ़ा रही है| साथ ही कोरोना के नियमों को लेकर लोगों से सख्ती भी बरती जा रही है| लगातार बढ़ रह कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार लगातार कोरोना नियम और पाबंदियों को और कड़ा बना रही है| आज राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मास्क ना लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरती है|

दरअसल, सरकार ने अब प्रदेश में मास्क ना लगाने वाले लोगों पर जुर्माने को बढ़ा  दिया है| सरकार ने अब मास्क न पहनने वाले पर जुर्माना की राशि को 1000 कर दिया है| सरकार ने अपने  इस फैसले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है| सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पहली बार मास्क ने पहनने और इसका उल्लंघन करने पर ₹500 का जुर्माना, दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹700 का जुर्माना और तीसरी बार उल्लंघन करने पर 1000 रुपए का जुर्माना किया जाएगा|

इसके अलावा प्रयोग किए गए मास्क के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं सरकार ने आदेश जारी किया है कि लोगों ने प्रयोग किए मास्क को अगर कहीं भी इधर उधर फेंका तो उनपर भी ₹500 का जुर्माना किया जाएगा| साथ ही पुलिस जब यह जुर्माना उल्लंघन करने वाले लोगों से लेगी तो उसी वक्त चार मास्क निशुल्क मास्क  ना पहनने वाले व्यक्तियों को देगी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें