शंखनाद INDIA/ बी.तिवारी/पिथौरागढ़- सोमवार की सायं जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर लेलू के निकट मंदिर से लौट रहे एक परिवार की कार खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार पति-पत्नी व उनका लड़का घायल हो गया। लड़के को गंभीर चोट बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़ालू निवासी पूरन सिंह इगराल अपनी पत्नी विमला इगराल व लड़के दीवान इगराल के साथ सोमवार को लेलू मंदिर में पूजा करने गए थे।

पूजा के बाद लौटते समय शाम को लेलू के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में युवक दीवान सिंह की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें