शंखनाद INDIA /                                                                                                                                                                                           गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में कैंपा की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने वनों की आग को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है  उन्होंने मानव-वन्यजीव संधर्ष रोकथाम के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बैठक में स्वयं सेवा संस्थाओं, वन पंचायतों तथा इको डेवलपमेंट कमेटी के माध्यम से वन प्र्रहरियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि वन रक्षक चैकियों, रेस्क्यू सेंटर के निर्माण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्याें में तेजी लाने के लिए आरइएस तथा आरडब्लूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया जाए। उन्होंने हाथियों के आवागमन के रास्तों पर विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड करने अथवा उनकी ऊंचाई बढ़ाए जाने पर जोर दिया ताकि बिजली के तारों से होने वाली दुर्घटनाओं से उनका बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि कैंपा के तहत सृजित कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार सृजन को प्रभावी पहल की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों मे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जलसंरक्षण, पौधारोपण, नर्सरी विकास एवं वन संपत्ति की सुरक्षा के क्षेत्र मे रोजगार सृजित किए जा सकते हैं। ।

फोटो साभार गूगल