शंखनाद INDIA/उत्तराखंड: लगातार हो रहे घाटे और पहले से चल रहे कर्ज के कारण परिवहन निगम नई बसें नहीं खरीद पा रहा है। जिसके कारण परिवहन निगम अब पुरानी बसों को ही चरणबद्ध तरीके से सीएनजी बसों में परिवर्तित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। आपको बता दे कि इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। परिवहन निगम के पास अभी 1357 बसों का बस बेड़ा है। इनमें से 988 बसें परिवहन निगम की अपनी हैं। शेष 369 बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं।

परिवहन निगम की आधे से जादा बसें खराब होने की दशा मे है और इसे ही देखते हुए इनके स्थान पर नई बसों की खरीद की योजना बनाई गई। योजना मे यह निर्णय भी लिया गया है कि निगम पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सीएनजी बसों का संचालन शुरु करेगा। नई बसों में कुछ बसें सीएनजी भी खरीदी जाएंगी। कुछ नई बसें खरीदी भी गई, मगर इनमें तकनीकी खामियां आने के कारण सवाल उठे।

इस बीच बीते वर्ष मार्च में कोरोना के कारण देशभर में लाकडाउन लग गया जिसका सीधा असर परिवहन निगम की कमाई पर पड़ा है। बात तो ये भी है कि स्थिति यहा तक पाहुच गयी थी कि निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़ गए।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें