शंखनाद INDIA/रुद्रप्रयाग-: जिले के अगस्त्यमुनि निवासी डॉ. अंकित बुटोला का नॉर्वे के यूआइटी द आर्कटिक विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टरेट वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। अंकित बुटोला ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली से भौतिक विज्ञान में वर्ष 2020 में पीएचडी की। इस दौरान उनके दो पेटेंट तथा 25 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए। पीएचडी के बाद पोस्ट डॉक्टरेट वैज्ञानिक के रूप में संबंधित विषय में शोध किया जाता है।

पहाड़ के साधारण परिवार में जन्मे अंकित मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के ग्राम बष्टा के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि से हुई। प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रहे अंकित ने वर्ष 2012 में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद 2015 में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर से भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित नेट-जेआरएफ, गेट और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की परीक्षाओं में भी सफलता अíजत की। पहाड़ में पली बड़ी इस विलक्षण प्रतिभा को अब यूरोपीय संघ के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित ईआरसी स्टाíटंग ग्रांट के तहत पोस्ट डॉक्टरल वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें