शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्तशराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्त

चमोली: समय पर अधिभार जमा न कराने पर चमोली जिले में संचालित विदेशी शराब की पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं.

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यह कार्रवाई की है। जिन दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली की दुकानें शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अधिभार की बकाया धनराशि 7 दिन के भीतर राजकोष में जमा करें. अवशेष राजस्व एवं पुनर्व्यवस्थापना के बाद यदि राजस्व की कोई क्षति होती है, तो उसकी वसूली भी भू-राजस्व की भांति की जाएगी.

आबकारी विभाग ने पूर्व में अनुज्ञापियों को नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था. इसके बावजूद अधिभार जमा न होने पर जिलाधिकारी ने यह सख्त कदम उठाया.

#DistrictMagistrate #foreignliquorshops

You missed