लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने छोड़ी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। वहीं पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। बता दें कि कल गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,पूर्व विधायक मालचंद व अनुकृति गुसाई समेत कई नेताओं ने पार्टी का एक साथ दामन छोड़ दिया। वहीं आज बद्रीनाथ से कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। हैरत की बात तो ये है कि कांग्रेस संगठन का प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व हाथ पे हाथ धरे बैठा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के धड़ाधड़ विकेट गिर रहे हैं।

लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया है राजेंद्र भंडारी ने आज दिल्ली में भाजपा को ज्वाइन कर लिया है दरअसल राजेंद्र भंडारी ने भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को विधान सभा चुनाव में हराया था। महेंद्र भट्ट इस वक्त राज्य सभा सांसद है लिहाजा माना जा रहा है की जिस सीट से इस्तीफा दे कर राजेंद्र भंडारी ने भाजपा में शामिल हुए है उसी सीट पर भाजपा उन्हे अपना प्रत्यासी बना सकती है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की लोगो की प्रधानमंत्री जी में आस्था है इसलिए लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर टिहरी से धन सिंह नेगी ने उत्तराखंड कांग्रेस को किया अलविदा आज दिया त्यागपत्र 2022 के चुनाव में टिकट न मिलने के कारण भाजपा से कांग्रेस में हुए थे शामिल कांग्रेस के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से लड़े थे चुनाव अब दे दिया है इस्तीफा।काग्रेस की प्राथमिक सदास्यता के सन्दर्भ में से त्याग पत्र देने के विषय में महोदय, उपरोक्त संन्दर्भ में अवगत कराना है कि मैं आप 17-3-2024 को व्यक्तिगत कारणा से अखिल भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस पार्टी भी प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हू।

कांग्रेसी विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी और पूर्व कांग्रेस विधायकों व प्रत्याशियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि जो भी आज कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं वह सब उत्तराखंड की राजनीति में अवसरवादी लोग हैं। जब बीजेपी ने इनको नकार दिया था तब कांग्रेस ने इनको सम्मान दिया, टिकट भी दिया और विधायक भी बने लेकिन आज जब संघर्षों का दौर है तो यह अवसरवादी नेता फिर भारतीय जनता पार्टी की शरण में जा रहे हैं इससे इनका असली चेहरा समाज के बीच आ रहा है।

Share and Enjoy !

Shares
  • One thought on “UTTARAKHAND धन सिंह नेगी , राजेन्द्र भण्डारी ने छोड़ी कांग्रेस भाजपा में शामिल”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    × हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें