देहरादून। भारतीय सेना के रेफरल एंड रिसर्च अस्पताल दिल्ली द्वारा देहरादून में सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की आंख की जांच का कैंप अत्याधुनिक मशीनों और अनुभवी सेना के डॉक्टर्स द्वारा 24 से 30 दिसंबर को आर्मी अस्पताल देहरादून में लगाया जा रहा है।प्रदेश के सभी पूर्व सैनिक और उनके परिजनों को आंख की जांच के बाद जरूरी होने पर ऑपरेशन भी किया जाएगा।

इस कैंप में दवाई और चश्मे भी मिलेंगे। जानकारी देते हुए पूर्व नौसैनिक गिरधर सिंह ने बताया कि देश में सेना द्वारा पहली बार इस प्रकार का कैंप लगाया गया है जो कि उत्तराखंड देवभूमि और सैन्य भूमि के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि 1990 में स्थापित आर्मी रेफरल एंड रिसर्च अस्पताल देश का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थान है। इसमें चिकित्सा और नर्सिंग सेवा की शिक्षा दी जाती है।अत्यंत गंभीर बीमारी के इलाज के लिए सैन्य अधिकारी, सभी सैन्य कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ देश के राष्ट्र पति, प्रधान मंत्री और अन्य विशिष्ट अधिकारियों का इलाज भी यहीं होता है।

उन्होंने इस कैंप को हमारे राज्य की राजधानी में आयोजित करने के लिए भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और उत्तराखंड के गर्वनर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का आभार जताया।