सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कुल 12 मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट में कार्मिक विभाग के अनुसार UKSSSC मे 15 नए पद सृजित करने का फैसला लिया गया है।
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
धामी कैबिनेट dhami cabinet की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड वर्दी धारी सिपाही और उप निरीक्षक के पदों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। पहले दोनों पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती थी। लेकिन अब सभी परीय़क्षाएं एक साथ कराए जाएंगी और मेरिट के अनुसार विभाग आवंटन होगा।
कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले
- कार्मिक विभाग के अनुसार UKSSSC मे 15 नए पद सृजित होंगे।
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला के हेड को विभाग अध्यक्ष माना जाएगा।
- मानवाधिकार आयोग मे 12 नए पद स्वीकृत करने को मंजूरी।
- पर्यटन विभाग की योजनाएं स्वीकृत।
- बद्रीनाथ मे अब CSR के माध्यम से शेष नेत्र लोट्स वॉल बनाई जाएगी।
- नई पेंशन स्कीम के तहत भी पुरानी सेवाओं के तहत ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा।
- 2013 में भर्ती 853 पर्यावरण मित्रों के मृतक आश्रित की सुविधा से अच्छादित किया जाएगा। यानी इनके परिजनों को इसका लाभ मिल सकेगा।