शंखनाद.INDIA सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर में ​जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज बताया कि सुकमा जिले के लिंगमपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों की मृत्यु हो गई है तथा तीन अन्य घायल हो गए हैं। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके—47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें