शंखनाद INDIA/उधम सिंह नगर :

उधम सिंह नगर से एक खबर सामने आ रही हैं। जिसमे एक मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने निगल लिया हैं। यह हादसा जिस वक़्त हुआ उस समय महिलाये घास को जा रही थी उन्होंने चीखने को आवाज़ सुनी जब वह तालाब के पास पहुंची तो पानी में कुछ हलचल होते हुए देखी गयी। चलिए आपको पूरी घटना से रूबरू करवाते हैं। महिलाओं ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अपने स्तर से छानबीन कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर गांव के पास कटना नाला की है। दरअसल डौली रेंज में घास काटने जा रही गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती महिलाओं ने कटना नाले में कांटा डालकर एक युवक को मछली पकड़ते देखा था। कपड़े और चेहरे मोहरे से वह बंगाली समुदाय का लग रहा था। महिलाएं उससे कुछ आगे निकली ही थीं कि पीछे से किसी के चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने पलट कर देखा तो वह व्यक्ति नाले के किनारे से गायब था। महिलाएं भाग कर नाले के किनारे पहुंची तो उस वक्त पानी में तेज हलचल हो रही थी, जो धीरे धीरे शांत हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान तीलियापुर निमिषा डसीला को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना से पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें