शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में कोरोना को लेकर बुरा हाल है| हर रोज देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है| कोरोना के नए मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं|  पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के मामले पहली बार 1 लाख दर्ज किए गए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं|जबकि 478 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है| महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक यह एक दिन में मिले कुल संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है|  इससे पहले 16 सितंबर 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 नए मामले सामने आए थे|

देश में अब कोरोना संक्रमितों को संख्या 1,25,89,067 हो गई, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,65,101 पहुंच गया है| पिछले 24 घंटे में देशभर में 52,847 लोग ठीक भी हुए हैं| फिलहाल देश में 7,41,830 एक्टिव केस मौजूद हैं| देश में कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविशील्ड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है|  देशभर में अभीतक कुल 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है|

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी आई है| केंद्र सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों के लेकर कई पाबंदियां लगाने के निर्देश दिए हैं| जिसके बाद राज्य सरकारों ने कोरोना को लेकर नियम कड़े किए हैं| देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है| यहां और राज्यों के हिसाब से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं| महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 57,074 नए केस मिले हैं, जबकि 27,508 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया|