शंखनाद INDIA /                                                                                                                                                                                    पांच राज्यों मे कोरोना मरीज बढ़ने पर उत्तराखंड में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जाने लगी है। मंगलवार से इन पंाच राज्यों से आने वाले लोगों की जिले के बाॅर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी। कोरोना के मरीज देश में कम हुए तो करीब तीन महीने पहले अनलाॅक की गाइडलाइन को देखते हुए बार्डर से कोरोना जांच प्वाइंट हटा दिए गए थे। अब महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए है। उन्होंने आशारोड़ी बाॅर्डर, रेलवे स्टेशन और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इन पांच राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच शुरू करने के निर्देश दिया है। डीएम ने कोरोना जांच प्वाइंट फिर से बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

फोटो साभार गूगल