शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

इस समय पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है| कोरोना महामारी के कारण अभी तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं| आम हो या खास हर कोई इस महामारी का दंश झेल रहा है| सरकार कोरोना से निजात पाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन सरकार की हर एक कोशिश कोरोना के आगे फेल हो रही है| सरकार परेशान हैं और लोग बेबस| कोरोना का ईलाज कोई नहीं कर पा रहा है| कोरोना की दूसरी लहर ने देश में इस वक्त तांडव मचा रखा है| देश के लगभग हर राज्य में इस वक्त कोरोना की स्थिति बेहद खराब है| हर रोज कोरोना के मरीजों में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है|

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब अस्पतालों में मरीजों के भर्ती करने की जगह नहीं बची है| और जहां जगह मिल भी रही है वहां ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है| ऑक्सीन की कमी के कारण मरीज अस्पतालों के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं| दिल्ली से लेकर मंबई जैसे तमाम बड़े  शहरों में हालात बेहद खराब हो रहे हैं| यहां ऑक्सीजन और बेड की कमी के चलते मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है| इस कोरोना काल में देश के बड़े से बड़े अस्पतालों को बेड और ऑक्सीजन सप्लाई जैसी चीजों की कमी से भी गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में एक ऐसा शख्स सामने आया है जो इन कोरोना मरीजों के लिए एक मसीहा साबित हुआ है|

मुंबई के मलाड़ में रहने वाला यह युवक अपनी 22 लाख की कार बेचकर कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहा हैं|  जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम शाहनवाज शेख है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से छाए हुए हैं। दरअसल महाराष्ट्र में भी इन दिनों कोरोना  के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे है| ऑक्सीजन की कमी के कारण यहां भी अभीतक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है| ऐसे में शाहनवाज ने कोरोना काल के इस संकट में अपनी 22 लाख की SUV कार बेच दी है| और इसके पैसों से वह लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिससे किसी भी मरीज की कोरोना के कारण मौत न हो|

शाहनवाज ने इस काम के लिए अपनी एक टीम भी बनाई है जो मरीजों को एक फोन कॉल पर ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं| इस काम के लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर और एक कंट्रोल रूम भी बनाया है जिससे वह कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद कर पा रहे हैं|जानकारी के मुताबिक अभीतक शाहनवाज ने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर जरूरतमंदों की मदद की है|अभीतक उन्होंने 4000 हजार से ज्यादा मरीजों की मदद कर दी है| शाहनवाज के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है|