कांग्रेस ने भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है।
कांग्रेस ने घोषित किए भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस को विश्वास है कि कर्नल राम रतन नेगी अपने संगठनात्मक अनुभव, सैन्य अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से भूतपूर्व सैनिकों के हितों की प्रभावी रूप से पैरवी करेंगे और संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।