मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मानसून के सीजन में पर्वतीय क्षेत्रों के सफर के दौरान खासी सतर्कता बरतें।
रूद्रप्रयाग हादसे पर सीएम ने जताया दुख
सीएम धामी ने आज रूद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलो को त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
पर्वतीय मार्गों पर सफर के दौरान बरतें सतर्कता
मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए। खतरनाक मोड़ों और ढलानों पर चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसके साथ ही आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग और
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार करें यात्रा मार्गों की निगरानी
पैराफिट सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों की स्थिति की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों की कार्य योजना तैयार की जाए।