शंखनाद INDIA/                                                                                                                                                                                    हरिद्वार राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्त स्थानीय वाहनों को छूट की मांग कर रहे ग्रामीण पहले ही आंदोलन कर रहे, वही सिटी बस संचालक भी बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दे रहे। महासंघ ने आरटीओ को पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि यदि सिटी बसों को टोल टैक्स से छूट नहीं जाती है तो सोमवार से इस रूट पर बसों का संलाचन रोक देंगे। दून-गढ़वाल टैक्सी मैक्सी यूनियन ने भी टोल टैक्स विरोध किया है।

आरटीओ से मिले महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल के दाम बेहताशा बढ़ रहे हैं स्पेयर पाट्र्स भी मंहेगे हो गए हैं। बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। अब लच्छीवाला में डोईवाला, जौलीग्रांट जाने-आने वाली बसों से टोल टैक्स भी लिया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है । महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सिटी संचालक इस रूट पर बसों के संचालन करने में असमर्थता जता रहे है। सिटी तो सोमवार से रूट पर बसों का संचालन रोक देंगे। उन्होंने आरटीओ से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।

फोटो साभार गूगल

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें