शंखनाद INDIA /गैरसैंण

                          उत्तराखंड सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है आगामी वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव होने के चलते राज्य मे आचार सहिंता लग सकती है, ऐसे में समाज के हर वर्ग को बजट से काफी उम्मीदें है इस वित्तीय वर्ष के बजट में सरकार का स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा व रोजगार पर फोकस हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए जनता के लिए खास ऐलान कर सकते है। त्रिवेंद्र सरकार अपना पांचवा बजट शाम चार बजे गैरसैंण विधानसभा में पेश करेंगी।

                वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56,900 करोड़ रूपये रखा गया है। गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की वर्षगांठ के मौके पर नए बजट में आम जन को सुकून का अहसास कराया जाएगा, साथ में सरकार बड़ी योजना पर दांव खेल सकती है। सरकार का राजधानी गैरसैंण में  यह दूसरा बजट है। बीते वर्ष भी चार मार्च को ही सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया था। बजट पेश करने वाले दिन ही सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा को बड़े गैमचेंजर के रूप् में देखा गया।