cmdhami

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक कर अधिकारियों को सौंग बांध पेयजल परियोजना पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया में तेजी लाने और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरत पड़ने पर सामुदायिक भवन, मंदिर, सड़क आदि का निर्माण किया जाए.
Cm meeting

सौंग बांध परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल मिलेगा और भूजल स्तर में सुधार होगा. इसके अलावा, बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी.

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए.

#chiefminister #CMDhmi #song-dam-project

You missed