शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं| दो दिन से उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी का दौर चल रहा है|  बीते दिन राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बर्फबारी हुई जिससे एक बार फिर से ठंड लौट आई है| मंगलवार को राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। राजधानी देहरादून में भी कल पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा| इसके बाद देर रात तेज आंधी चली| आज भी सुबह से मौसम में बदलाव जारी है| सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है|

प्रदेश में आज भी पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि हुई, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

हालांकि गर्मी के मौसम में हुई इस बारिश से एक राहत जरूर मिली है| दरअसल इन दिनों राज्य के पहाड़ी इलाकों में जंगल भयानक आग से धधक रहे हैं| जंगलों में लगी आग से लोगों की मौत भी हो चुकी है साथ ही कई पक्षियों ने भी अपनी जान गंवाई है| जंगलों में लग रही यह आग अब लोगों को घरों तक पहुंचनी शुरू हो चुकी है जिससे लोगों में डर बना हुआ है | हालांकि प्रशासन की तरफ से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं|  ऐसे में इस बारिश से जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की काफी उम्मीद लगाई जा रही है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें