माणा हिमस्खलनChamoli Avalanche

भारी बर्फबारी के कारण चमोली जिले के माणा के पास एवलांच Chamoli Avalanche से भारी तबाही हुई है। हिमस्खलन के कारण बर्फ में 57 मजदूर दब गए। जिसमें से 16 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सेना और आईटीबीपी के जवानों को भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू अभियान को मजबूरन रोकना पड़ा है।

बर्फबारी के चलते रोका गया रेस्क्यू अभियान

चमोली के माणा में हुए हिमस्खन में 41 मजदूर अब भी लापता हैं। लापता मजदूरों को खोजने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान भारी बर्फबारी के चलते रोक दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में आठ फीट तक की बर्फ जमी है और लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते आईटीबीपी और सेना के जवानों को वापस कैंप लौटना पड़ा है।

मौसम सामान्य होने पर चलाया जाएगा रेस्क्यू

भारी बर्फबारी के कारण राहत-बचाव कार्य रोक दिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमस्खलन से बीआरओ के कैंप को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चमोली जिले के माणा में हिमस्खलन की घटना की खबर के बाद से पुलिस प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार एक्टिव मोड में है। हालांकि भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू रोकना पड़ा है। लेकिन प्रशासन ने जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। मोबाइल नंबर – 8218867005, 9058441404 और दूरभाष नंबर- 0135 2664315 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। साथ ही टोल फ्री नंबर- 1070 भी जारी किया गया है।