शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को त्यौहारों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैँ| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के अफसरों को चिट्ठी लिखकर स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं| खासतौर पर होली, ईद, शब-ए-बारात औऱ ईस्टर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है| केंद्रीय स्वास्थय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्यौहारों पर किसी भी जगह पर भीड़ इकट्ठी ना  हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए| साथ ही कहा गया है कि अगर कोई भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त रूप अपनाया जाए| बता दें कि इससे  पहले गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहले से ही होली को सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक लगा दी जा चुकी है|

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिससे केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर रही है| सरकार लगातार लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है जिससे जल्द से जल्द  इस महामारी से निजात मिल सके| देश में कोविशील्ड वैक्सीन का अभियान भी लगातार चल रहा है| बीते दिन ही सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि अब देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को ये वैक्सीन उपलब्ध हो पाएगी  जिससे जल्द से जल्द सभी लोगों को इसकी डोज मिल सके|