शंखनाद INDIA / देहरादून : तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को 50 से 80 प्रतिशत तक वोटिंग हुई थी। लोकसभा सीटों की बात करें तो दादर नगर हवेली, मंडी (हिमाचल प्रदेश) और खंडवा (मध्यप्रदेश) पर वोटिंग हुई। इनमें मंडी और खंडवा भाजपा के पास थे, जबकि दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद थे।

वहीं, 29 विधानसभा सीटों की बात करें तो असम की पांच, बंगाल की चार, मप्र, मेघालय और हिमाचल की 3-3, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की 2-2, आंध्र, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है। इन 29 में से 6 सीटें भाजपा के पास थी, जबकि 9 सीटें कांग्रेस और अन्य सीटें क्षेत्रीय पार्टियों के पास थी। इन चुनावों के मुख्य उम्मीदवारों की बात करें तो कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले अभय चौटाला और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह शामिल हैं।