शंखनाद INDIA/ देहरादून-: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बंशीधर भगत जी का नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी के विषय में जिस तरह से अमर्यादित टिप्पणी की है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं।  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय स्टैट बैंक चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत का  पुतला दहन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा सत्ता का नशा आप पर इस तरह हावी हो पड़ा है, कि आपको सार्वजनिक तौर पर एक महिला के प्रति शब्दों की गरिमा का भी ध्यान नहीं रह पा रहा। जिलाध्यक्ष कांग्रेस लोकमणि पाठक पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण पूर्व जिप सदस्य हरीश ऐठानी बालकृष्ण प्रदेश महामंत्री कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा कवि जोशी युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल महिला जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा सुनीता टम्टा धीरज कुमार उपस्थित रहें।

आप अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं और आपके कार्यकर्ता हँस रहे हैं, कहीं न कहीं यह टिप्पणी और आपके कार्यकर्ताओं की बेशर्म भरी हँसी आपके पार्टी की मनोदशा को दर्शाता है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें