पूनम चौधरी शंखनाद इंडिया देहरादून:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान वा प्रभात फेरी में शिरकत की। आपको बता दें कि इस दौरान सीएम ने सभी लोगों से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील भी की है। साथ प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बीजेपी अशोक कुमार, शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रभाव फिर से पूरे देश में देशभक्ति का संदेश जाएगा और साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं यह समय हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है आने वाले 25 साल बाद भी भारत का एक नव निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि प्रदेश के 20 लाख घरों में तिरंगा लगाया जाएगा इस अभियान ने प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ में लिया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा ध्यान में हर किसी को शामिल होना चाहिए यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बल्कि हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है हमें तिरंगा ध्यान का संकल्प लेना है अब हम जहां भी हैं जो भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत की भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखना आवश्यक है।

देहरादून में सचिवालय में सोमवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रेरणा आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टॉल लगाया जाएगा इसका शुभारंभ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया है। इस मौके पर अपर सचिव रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील भी की है आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें