शंखनाद.INDIA भवाली। आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने शुक्रवार को नैनीताल के भवाली में जनसभा की। इसमें उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि दोनों पार्टियों ने बीते 21 सालों से बेईमानी, भ्रष्टाचार व जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। कहा कि भाजपा प्रदेश की सबसे नकारा सरकार है। आप की सरकार आई तो उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी की 4 प्रमुख घोषणाओं को जनता के सामने दोहराया। सिसौदिया ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के 21 सालों के इतिहास की सबसे नकारा सरकार है। आज सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली है। बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले 5 सालों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है, और जब जनता परिवर्तन की ओर देखने लगी तो भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का खेल शुरू क़िया। सभी मुख्यमंत्री घोषणाओ के अलावा कुछ नहीं किया। नई घोषणाएं करते रहे, पुरानी को भूल गए। भाजपा ने 5 सालो में 1100 घोषणाएं की। जिसमें केवल 100 घोषणाओं पर आदेश हुए है। कहा कि दोनों ने उत्तराखंड में शाशन किया लेकिन 1 बेहतर स्कूल नहीं खोल पाए। न स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त हुई, न रोजगार के अवसर खोले गए।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें