शंखनाद INDIA/ देहरादून

कोरोना संक्रमण ने इन दिनों पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है| हर रोज कोरोना के कारण न जाने कितने लोगों की मौत हो रही है| लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है| लोगों में कोरोना को लेकर अब दहशत का माहौल बनने लगा है| आम हो या खास कोरोना से कोई भी नहीं बच पा रहा है|

आज बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का कोरोना के कारण निधदन हो गया है| उनका पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था| दीपक कुमार के रिटायर्ड होने के बाद अरुण सिंह ने 27 फरवरी को बिहार के मुख्‍य सचिव पद की जिम्‍मेदारी संभाली थी| बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्‍य सचिव के असामयिक निधन पर शोक जताया गया है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें