शंखनाद INDIA/ देहरादून

हाल ही में तीरथ सरकार ने अपनी टीम में 11 मंत्रियों को शामिल किया है| और सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है| तीरथ सरकार ने अपनी कैबिनेट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी जगह दी है|  बंशीधर भगत को विधायी, संसदीय कार्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खाघ, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

आज तीरथ कैबिनेट में शमिल हुए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है| पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आज विधानसभा में अपने शासकीय कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया| इस मौके पर अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे जिन्होंने बंशीधर भगत का स्वागत किया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें