शंखनाद INDIA/ उत्तराखंड,देहरादून। यमुनोत्री धाम में होने वाली मां यमुना की आरती को भजन गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी आवाज देंगी। बुधवार को परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचीं अनुराधा पौडवाल के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे तीर्थ पुरोहितों ने स्वीकार कर लिया।

स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनके परिजन ही मां यमुना के दर्शन कर सके। बाद में अनुराधा पौडवाल ने खरसाली स्थित मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव में पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल ने उन्हें धाम से लगी चोटियों के बारे में जानकारी दी। यात्रा पर गायिका अनुराधा के साथ उनकी बेटी और दामाद मौजूद रहे।

यमुनोत्री धाम में मां यमुना की आरती सदियों पुरानी बताई जाती है। जय श्री यमुने मां श्री जय यमुने मां सूर्या सुता संज्ञा ऊर जन्मी जय जय अवतरणी श्री गोलोक निवासनी…शब्दों से सजी आरती का उल्लेख केदार खंड में भी मिलता है। पुरोहित आशीष उनियाल का कहना है कि मां यमुना की आरती सदियों से होती आ रही है। इसे पुरोहित समाज के बुजुर्गों ने लिखा था।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें