शंखनाद INDIA/सीशेखर/भिकियासैंण अल्मोड़ा/

नगर पंचायत भिकियासैंण में कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अमृता देवी फाउन्डेशन संस्था ने निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण जीजीआईटी में शुरू कर दिया है जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी ने किया।
शुभारंभ अवसर पर अमृता देवी फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी गोविंद सिंह नेगी ने बताया संस्था उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार सृजन कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है इससे पूर्व भी संस्था दो सिलाई केन्द्र घुघती तथा परथोला में शुरू कर चुकी है साथ ही संस्था कम्प्यूटर प्रशिक्षण,ब्यूटी पार्लर, डिजिटल मार्केटिंग आदि का प्रशिक्षण भी पर्वतीय क्षेत्रों में कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी ने ‌संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा इससे पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।