विधायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपने दो दिवसीय ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत अलग- अलग स्तर पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए चौपाल पहुंचे। उन्होंने जनता से रूबरू होकर उनकी जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने पेयजल, विधुत, सिंचाई और पी एम जे एस वाई से संचालित सड़कों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को तत्काल आदेश दिये। साथ ही साथ भ्रमण में आये अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण के माध्यम से निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

विभिन्न चौपालों में विधायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि विधानसभा की जनता ने जो विश्वास और आर्शीवाद उन्हें दिया हैं। उसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के विधायक के तौर पर वह हरसंभव अपनी विधानसभा की समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने हर संघर्ष में साथ देने की बात कही। क्षेत्र की जनता अपने विधायक को हरसंभव संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें