शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब सीता के किरदार में नजर आएंगी| डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म RRR में आलिया भट्ट सीता के किरदार निभाने जा रही है| फिल्म में आलिया भट्ट के पहले लुक को रिलीज कर दिया गया है| आज आलिया के जन्मदिन पर इस खास लुक को रिलीज किया गया है| सीता के लुक में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं| फिल्म में आलिया के अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं|