शंखनाद INDIA/नई दिल्ली

एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी से सांसद और एक्ट्रेस किरन खेर ब्लड कैंसर से पीडित हैं। फिलहाल उनका इलाज मुंबई में चल रहा हैं। किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा हो गया है। जो कि एक किस्म का ब्लड कैंसर है।
सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया, जिसमें किरन खेर को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि की। किरण खेर को इस बीमारी का तब पता चला जब वह घर पर गिर गई थी। और उनकी एक बांह में फ्रैक्चर आ गया था। मेडिकल परीक्षण के बाद पाया गया, कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी। अनुपम खेर ने अपने पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा है, कि उन्हें नियमित उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ता है।