कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं देवेंद्र यादव: गोपाल

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा मंत्री और किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने देवेंद्र यादव पर वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यादव कुछ लोगों के साथ मिलकर वसूली प्रोग्राम चला रहे हैं। इससे कांग्रेस खत्म हो जाएगी। राजस्थान में भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे।

ऐसे में केंद्रीय कांग्रेस कमेटी देवेंद्र प्रभारी को तुरंत हटाये, जिससे कि उत्तराखंड कांग्रेस के अस्तित्व को बचाया जा अगर देवेंद्र यादव को जल्द नहीं हटाया गया, तो उत्तराखंड में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। देवेंद्र यादव का पूरी कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से देवेंद्र यादव को तुरंत हटाया जाए। देवेंद्र यादव ने राजस्थान में भी कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है। बादली से कांग्रेस के कैंडीडेट रहे देवेंद्र यादव को प्रभारी बनाए जाने को लेकर ही अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के बादली से विधानसभा चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे थे और 12 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के कई नेता दबी जुबान से उनके यहां किए कार्यों को अब खुलकर बोलने लगे हैं।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें