अल्मोड़ा,शंखनाद INDIA/

आज हर युवा फाँसी के तख्ते में झूल रहा है। जिसका क्या कारण है यह तो हमे भी पता है। अकेलापन और डिप्रेशन पर इसका समाधान है “दोस्त” यदि दोस्त जिंदगी में शामिल हो तो सब कुछ हो सकता है…., आज जो खबर हम आपके साथ साझा करने वाले हैं। वह अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है। जहाँ एक 22 वर्ष के युवक ने खुद को फाँसी लगा ली और फंदे में झूल गया। चलिए आपको तरुण के बारे में हम बताते है…..तरुण होनहार था, एमएससी कर रहा था, लेकिन न जाने ऐसा क्या हुआ कि बीती रात उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना अल्मोड़ा की है, जहां एमएससी के छात्र का शव अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्राम प्रधान से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 वर्षीय तरुण दुर्गापाल देवली गांव के घुराड़ी तोक के अपने घर में अकेले रहता था। उसके माता-पिता हल्द्वानी में रहते है। हर खबर पर हैं शंखनाद न्यूज़ की नज़र …..

रात के वक्त उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं जब से बेटे के निधन की खबर उसके माता-पिता को मिली है, वो रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि तरुण पढ़ाई में अच्छा था। माता-पिता ने उसके लिए ढेरों सपने देखे थे, और वो लगन से उन सपनों को पूरा करने में जुटा हुआ था, लेकिन बीती रात न जाने ऐसा क्या हुआ कि तरुण ने अचानक जान दे दी। युवक की खुदकुशी की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में युवाओं के खुदकुशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को देहरादून में भी 32 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी प्रियंका गुड़ियाल ने खुदकुशी कर ली थी। प्रियंका ने खुदकुशी क्यों की, इसका अब तक पता नहीं लग सका है। उसने सुसाइड नोट में खुद को ही खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है।

 

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें