शंखनाद INDIA/ देहरादून

शूटर दादी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का आज कोरोना से निधन हो गया|  वह उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली थी| वह 89 साल की थी| पिछले कुछ दिनों से कोरोना की चपेट में आने से उनका ईलाज मेरठ के आनंद अस्पताल में चल रहा था| उन्हें सांस लेने में तकीफ हो रही थी| कुछ दिनों से लगातार कोरोना की लड़ाई लड़ते लड़ते आज वह इस जंग को हार गई| शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर ने निशानेबाजी में नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किये थे| शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली है| शूटर दादी चंद्रो के निधन से शोक की लहर है|

शूटर दादी के निधन की खबर पर  एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने शोक जताया है| तापसी पन्नू ने ट्वीट किया और लिखा कि प्रेरणा के लिए आप हमेशा रहेंगी| आप उन सभी लड़कियों के अंदर जिंदा रहेंगी, जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी| मेरे सबसे प्यारे रॉकस्टार ईश्वर आपकी आत्म को शांति दे| भूमि पेडनेकर ने भी शूटर दादी यानी कि चंद्रो तोमर की फोटो शेयर की है| भूमि पेडनेकर ने लिखा कि चंद्रो तोमर दादी (शूटर दादी) के निधन से बहुत दुखी हूं| सच में ऐसा लगता है जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया है| वे परिवार के हिस्सा जैसी थी| लग रहा है जैसे परिवार का एक हिस्सा चला गया हो| उन्होंने महानता से भरा जीवन जिया और उन्होंने अपने जीवन में कई लोगों को प्रभावित किया है|

बता दें कि शूटर दादी ने अपने बहन प्रकाशी तोमर से साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था| उन्होंने कई बड़े पुरस्कार अपन नाम किए हैं| उन्हें विश्व का सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है| इतना ही नहीं बॉलीवुड की हिट फिल्म सांड की आंख इन्ही दोनों दादी के जीवन के आधार पर बनाई गई थी और इसके जरिये उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली| इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने जबरदस्त भूमिका निभाई थी|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें