शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

कोरोना वायरस ने इन दिनों पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है| कोरोना वायरस की वजह से अभी तक ना जाने कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है| हाल ही में मीडिया जगत से एक बुरी खबर सामने आई है| दरअसल, मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है| बता दें कि रोहित सरदाना कोरोना से भी संक्रमित थे| नोएडा के एक अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था| उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है| कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है| रोहित सरदाना लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर थे और इस समय वह आजतक चैनल में अपनी सेवाएं दे रहे थे|

रोहित सरदाना के निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है| कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है| रोहित सरदाना के निधन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर लिखा कि बहुत ही भयानक समाचार है| जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है| आज सुबह दिल का दौरा पड़ा| उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना|

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने लिखा कि अब से थोड़ी देर पहले हमारे साथी का फोन आया| उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे| हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी| ये भगवान की नाइंसाफ़ी है. ॐ शान्ति|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें